चकाडोरी आश्रम में गुरु भक्ति की बही गंगा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पूजन

Blog

 

चंद्र प्रकाश द्विवेदी की रिपोर्ट

ककरबई-झांसी।     n सिद्ध पीठ चकाडोरी आश्रम में गुरुपूजन पर्व पर गुरु भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आश्रम के महंत राकेश दास महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जमा रही। गुरुपूजन पर्व के उपलक्ष्य में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आश्रम में एक दिन पूर्व से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे सभी का बुधवार को आचार्य गिरजा नंदन दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, हवन एवं समापन कराया। हवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना की। अंत में सभी भक्तों ने आश्रम पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। महंत राकेश दास महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु का सान्निध्य और मार्गदर्शन मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने हनुमान जी महाराज से सभी शिष्यों एवं आश्रम से जुड़े भक्तों को सुखी, स्वस्थ और संपन्न रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रेमनारायण खरे, दिनेश अग्रवाल, रामकुमार उपाध्याय, रामप्रकाश समेले, अरविंद गुप्ता, घनाराम मिश्रा, विष्णुदत्त तिवारी, श्रीप्रकाश द्विवेदी, दिनेश तिवारी, हेमंत यादव, श्याम सिंह यादव सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *