वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा प्रदेश की विभिन्न विधा की 33 विप्र महिलाओं को दिया गया महिला शिखर सम्मान

Blog

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा प्रतिवर्षानुसार नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधा के ख्यातिलब्ध विप्र नारी शक्ति का “महिला शिखर सम्मान” एवं “सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन 21 मार्च शनिवार को अपरान्ह 3 बजे से वृन्दावन हॉल सिविल लाईन्स में किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथिगण श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी – सांसद राज्यसभा, श्रीमती मीनल चौबे जी, महापौर, रायपुर, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय जी – भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, बाल आयोग, श्रीमती अर्चना झा जी – डिप्टी कमिश्नर ऑफ पोलिस, रायपुर एवं श्रीमती हेमलता शर्मा जी, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, जांजगीर द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पूजन कर किया गया.
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति को जागरूक कर विभिन्न रोजगार के विपय में बताया, श्रीमती मीनल चौबे ने नारी की शक्ति व स्वयं के कार्यों व चुनौतियों के बारे में बताया. श्रीमती शताब्दी पाण्डेय ने नारी शक्ति को नारायणी कहते हुए घर परिवार और राष्ट्र के एकता के बारे में बताया. श्रीमती अर्चना झा ने सभी नारी शक्ति के अंदर छुपे हुए हुनर को जागने और आत्म बल बढ़ने पर चर्चा किया.
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से समाज में उलेखनीय कार्य हेतु चयनित 33 विप्र नारी शक्ति का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर आतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, जिनके नाम व कार्य क्षेत्र निम्नानुसार हैं- 1. श्रीमती शशि शर्मा अनामिका, रायपुर – साहित्य लेखन, 2. डॉक्टर चारू तिवारी, रायपुर – चिकित्सा एवं समाजसेवा, 3. श्रीमती स्मृता मिश्रा, बिलासपुर – सफल उद्यमी एवं महिला जागरण, 4. श्रीमती सरोज तिवारी, बेमेतरा – शिक्षा व समाजसेवा, 5. श्रीमती शोभिता पाठक मिश्रा, रायपुर- महिला जागरण एवं समाजसेवा 6. श्रीमती मधु तिवारी, रायपुर – साहित्य लेखन 7. श्रीमती अभिलाषा झा, भाटापारा – कला और फैशन, 8. श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, बिलासपुर – काव्य पाठ व साहित्य लेखन 9. डॉ. वर्षा शर्मा, कसडोल – शिक्षा एवं साहित्य लेखन, 10. श्रीमती उन्नति शुक्ला, रायपुर – शिक्षा व समाजसेवा, 11. श्रीमती अपर्णा तिवारी, रायपुर – शिक्षा व समाजसेवा, 12. श्रीमती सुधा शर्मा, राजिम – साहित्य लेखन, 13. श्रीमती अंकिता पाण्डेय शुक्ला, बिलासपुर – बालिका जागरण, 14. श्रीमती श्रद्धा पाठक स्वस्ति, रायपुर – साहित्य लेखन 15. श्रीमती संध्या मिश्रा, रायपुर – शिक्षा व सहित्य लेखन, 16. सुश्री तनुश्री तिवारी, रायपुर- स्वान एवं पशु सेवा, 17. श्रीमती लता शुक्ला, रायपुर – महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा 18. श्रीमती किरण शर्मा, भिलाई – शिक्षा सेवा, 19. श्रीमती सुजाता दुबे, रायपुर – कत्थक नृत्य 20. श्रीमती अनुराधा भारद्वाज, दल्लीराजहरा – संगीत एवं लोक गीत गायन 21. श्रीमती कीर्ति शर्मा, बलौदाबाजार – समाजसेवा, 22. श्रीमती करूणा दुबे, बलौदाबाजार – समाजसेवा, 23. श्रीमती मीरा तिवारी, अम्बिकापुर – मानस पाठ और धर्म, 24. श्रीमती ए. श्रीदेवी, रायपुर – समाजसेवा 25. श्रीमती पृथा शर्मा, रायपुर – जन संचार 26. श्रीमती विद्या भट्ट, रायपुर – साहित्य लेखन, 27. श्रीमती सुमन पाण्डेय, रायपुर – समाजसेवा, 28. डॉ. आस्था पाण्डेय, बलौदाबाजार – शिक्षा सेवा, 29. डॉ प्रतिभा शर्मा, रायपुर – चिकित्सा सेवा, 30. श्रीमती तारा झा, रायपुर – संस्कार संरक्षण, 31. श्रीमती अनुभा द्विवेदी, रायपुर – जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण, 32. श्रीमती प्रभा बाजपेई तिवारी, बिलासपुर – धर्म जागरण एवं समाज सेवा 33. श्रीमती पूनम तिवारी, कबीरधाम – शिक्षा सेवा.
सम्मानित अतिथियों का संगठन के पदाधिकारियों ने शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं ने जस-गीत, भजन, कविताएं एवं एकल – सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये. इसमें भाग लेने वाली महिलाओं को अतिथियों ने सम्मान पत्र से सम्मानित किया.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा, अजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष – नितिन कुमार झा, प्रदेश सचिव रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, राघवेंद्र पाठक, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, महिला सचिव वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, युवा महासचिव सुरभि शर्मा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, अभिलाषा दुबे, वीणा ठाकुर, अनामिका दुबे, लक्ष्मी राव, अनिमा शर्मा, अखिलेश्वरी शुक्ला, बलौदाबाजार महिला अध्यक्ष मनीषा शुक्ला, रमेश मिश्रा, बेमेतरा महिला अध्यक्ष कनकलता, कान्यकुब्ज ब्राह्मण के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सरयूपारिण के पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, कान्य कुब्ज सभा के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला, गणेश झा, राजेन्द्र ओझा, आदि उपस्थित थे.
मंच संचालन नमिता शर्मा, अरविन्द ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन अविनय दुबे ने किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *