शिव शर्मा की रिपोर्ट
साल्हेवारा—डाली वर्मा, पिता श्री पवन कुमार वर्मा, ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा साल्हेवारा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कक्षा 4 तक प्राप्त की तथा वर्तमान में केज़ऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में अध्ययनरत रहते हुए अपने दादा श्री जी.एल. वर्मा (सेवानिवृत्त व्याख्याता) के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उनकी इसी अथक मेहनत का परिणाम है कि उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में खैरागढ़ जिले के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा साथ ही सैनिक स्कूल में भी चयनित होकर दोहरी सफलता अर्जित की। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे वनांचल क्षेत्र और शाला के लिए गर्व का विषय है।
उनकी इस शानदार सफलता पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उन्हें शुभ आशीर्वाद प्रदान किया गया, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक प्रेरणादायक संकेत है।
समस्त साल्हेवारा ग्रामवासी, शाला परिवार एवं क्षेत्रवासी हर्ष व्यक्त करते हुए कुमारी डाली वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएँ प्रदान करते हैं।
