जालमपुर स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ दिलाया गया* (सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर)

Blog

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

धमतरी।     शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर मेंसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर पुननियुक्त संस्था प्रधान पाठक दीपक शर्मा ने शालेय विद्यार्थियों को तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रातः 10:30 बजे मासिक मूल्यांकन परीक्षा आरंभ होने के पूर्व, राष्ट्रीय एकता का शपथ दिलाये गये।
इस अवसर पर संस्था प्रधान दीपक शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती पर वैचारिक संगोष्ठी में उनकी जीवनी के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों कोजानकारी दिया कि “क्यों सरदार वल्लभभाई पटेल को लोह पुरुष कहा जाता था,” संस्था प्रमुख ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था।वल्लभभाई पटेल भारत के प्रथम गृह मंत्री थे। वे परिश्रमी, दृढ़ इच्छा शक्ति,
आजाद हिंदुस्तान उसे समय अलग-अलग रियासतों में बंटा हुआ था उन्होंने भारत के 562 रियासतों को भारतीय संघ में एकता के सूत्र में एकीकृत करने का काम किया।
सभी राज्यों को भारतीय संघ में शामिल किया। वल्लभ भाई पटेल को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस की है शपथ समारोह में शाला की वरिष्ठशिक्षिका श्रीमती के कामडे, सुश्री शैलेदी तुरे तन्मय गोस्वामी, उपस्थित रहे। शाला प्रबंध समिति केअध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद हेमंत बंजारे और संजयदेवांगन वल्लभभाई पटेल को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *