वृक्ष धारा के भूषण है हरे भरे आभूषण है — थाना अध्यक्ष एट

Blog

के के श्रीवास्तव की रिपोर्ट

एट (जालौन)। जनपद जालौन के थाना एट परिसर में आज शनिवार, दिनांक 12 जुलाई 2026 को शासन के निर्देशानुसार थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के सानिध्य में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह एट के नेतृत्व में थाना परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया औऱ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु तथा संतुलित पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “वृक्ष धरा के भूषण हैं, हरे-भरे आभूषण हैं।” यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है।उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की, ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। थाना एट परिवार ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *