*उरई में प्रशासन का बुलडोजर चला, जिला परिषद चौराहे से मामू-भांजे मजार तक हटे अतिक्रमण*

Blog

 

के के श्रीवास्तव की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद चौराहे से मामू-भांजे मजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया।अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से सड़क और नालियों पर बने अस्थायी अतिक्रमण, टीन शेड, ठेले, गुमटियां तथा अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्ग, नाली या फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना, नालियों की सफाई सुनिश्चित करना तथा शहर की सुंदरता और व्यवस्था बनाए रखना है।कार्रवाई के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, राजस्व विभाग की टीम और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *