Writing दो करोड़ की विकास योजनाओं पर घमासान: कोरम के बिना क्षेत्र पंचायत बैठक में बजट प्रस्ताव पर उठे सवाल

Blog

सोनू करबरिया की रिपोb      सोनू करबरिया की रिपोर्ट                   नरैनी (बाँदा)। विकास खंड नरैनी के ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब लगभग दो करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के दौरान आवश्यक कोरम पूरा न होने का मामला सामने आया। बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कोरम, बजट प्रक्रिया और विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठाए।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल ने की। खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, जिनके माध्यम से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

बैठक में कुल 129 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से केवल 30 सदस्य ही उपस्थित रहे। नियमानुसार आवश्यक उपस्थिति पूरी न होने पर कई सदस्यों ने बैठक की कार्यवाही पर आपत्ति जताई। उपस्थित सदस्यों का आरोप था कि सभागार में खाली पड़ी कुर्सियों को भरने के लिए ग्राम प्रधानों, सचिवों, रोजगार सेवकों, कृषि विभाग के कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को बैठाया गया, जबकि वे क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं थे।।

क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम पटेल ने कहा कि यह वार्षिक बैठक लगभग एक वर्ष बाद आयोजित हुई है, जबकि नियमों के अनुसार नियमित बैठकें होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक में आवश्यक कोरम पूरा न होने के बावजूद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि सदस्यों को बैठकों का मानदेय नहीं मिलता, उनके क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कराए जाते और बजट प्रस्तावों को पर्याप्त चर्चा के बिना पारित करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने जन्म प्रमाण पत्र, शौचालय निर्माण, आवास सर्वे सूची, नहरों से सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित बजट का विवरण बैठक में पढ़कर नहीं सुनाया गया, जिससे उन्हें योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं मिल सक।

क्षेत्र पंचायत सदस्य रज्जू प्रसाद ने कहा कि नियमों के अनुसार वर्ष में चार बैठकें आयोजित होना आवश्यक है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।

Bbहाल ही में कार्यभार ग्रहण करने वाले बीडीओ धनराज कोटार्य ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल ने कहा कि सरकार ने जनप्रतिनिधियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अधिक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

बैठक में एडीओ पंचायत रमेशचंद्र कुशवाहा, कालिंजर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा, ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *