*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार*

 

ब्रजेश  उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। छिरिया चौकी पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान अमखेड़ा निवासी रमेश के रूप में हुई है।

चौकी इंचार्ज आलोक पाल ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक्सप्रेसवे के पास संदिग्ध अवस्था में मिले रमेश की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *