शिव शर्मा की रिपोर्ट
शिव शर्मा की रिपोर्ट अम्बागढ़ चौकी :-भारतीय जनता पार्टी द्वारा रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी को राजनांदगांव जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं विश्वास के लिए कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी का मार्गदर्शन एवं विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मखमूर इकबाल जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास एवं मार्गदर्शन से उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है।
उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) माननीय श्री दिलीप वर्मा जी के निरंतर सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
अंत में रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास को सदैव बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
