एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Blog

  ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेन्द्र बाजपेई के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे कुठौंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0नं0 376/07, मु0अ0सं0 263/06 धारा 279, 337, 338, 304(ए) एवं 427 भादवि से संबंधित वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त सुलतान सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना कदौरा, जनपद जालौन को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कुठौंद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तिरमल सिंह एवं कांस्टेबल आशुतोष कुमार थाना कुठौंद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *