कलैक्ट्रेट परिसर में संचालित वन स्टाप सेन्टर का किया औचक निरीक्षण

अभिवादन एक्सप्रेस जिला सम्वाददाता

उरई ।
जिला सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मनाली चन्द्रा द्वारा कलैक्ट्रेट परिसर में संचालित वन स्टाप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बहुत बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी कर्मचारीगण को दिये।
सखी वन स्टाप सेन्टर, उरई में सेन्टर मैनेजर श्रीमती अंजना यादव, मनो-परामर्शदाता श्रीमती रागिनी, श्रीमती प्रवीणा स्टाफ नर्स श्रीमती शारदा पाल सहित ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले।
सचिव, श्रीमती मनाली चन्द्रा ने महिला कल्याण विभाग जनपद जालौन द्वारा संचालित सखी वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु विभिन्न हित धारकों एवं सेवा प्रदाताओं के साथ अभिमुखीकरण, परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, पुलिस रिर्पोटिंग, रेस्क्यू सुविधा दिलाये जाने की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के समय सेन्टर पर कोई भी पीड़िता मौजूद नहीं मिली, जिनकी सुरक्षा एवं उनके पुर्नस्थापन के सम्बन्ध में प्रबन्धक को दिशा-निर्देश दिये गये।
सखी वन स्टाप सेन्टर प्रशासन को सभी कमरों की प्रतिदिन सफाई कराने, सैनीटाईजेशन और कीटनाशक का छिड़काव तथा फॉगिंग कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *