स्कूल बस हादसे में घायल बच्चों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम व एसपी*

Blog

 

विजय द्विवेदी की रिपोर्ट

उरई – जालौन मार्ग पर शुक्रवार को सेठ एम.आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई पहुंचे और घायल बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए सभी बच्चों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विद्यालय की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जालौन जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे लगभग कुछ बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। साथ ही स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों के अनुपालन के लिए विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मानकों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *