–
राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
उरई, जालौन । थाना एट क्षेत्र में हुई लूट की घटना का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूटा गया माल बरामद करने पर जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सिंह (आईपीएस) ने प्रभारी एसओजी रिंकू सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि 7 जुलाई 2026 को थाना एट क्षेत्र में हुई लूट की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल तथा नकदी भी बरामद की, जिससे घटना का सफल अनावरण हुआ।
एसपी विजय कुमार सिंह ने कहा कि रिंकू सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन और कार्यकुशलता के साथ किया है। उनके उत्कृष्ट कार्य से न केवल जनपद पुलिस की छवि मजबूत हुई है, बल्कि आमजन का पुलिस और कानून व्यवस्था पर विश्वास भी बढ़ा है। प्रशस्ति-पत्र में एसपी ने रिंकू सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर विभाग का नाम रोशन करते रहेंगे।
