बीस लाख चिकित्सा मित्रों ने भाजपा को हराने का लिया संकल्प:- डा ओ पी मिश्रा

अभिवादन एक्सप्रेस

                उत्तर प्रदेश में लगभग बीस लाख अपंजीकृत चिकित्सक जो पिछले 15- 20 वर्षों से अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर ग्रामीण भारत के रहने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा रहे हैं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का निश्चय किया है। उक्त निश्चय और निर्णय आज यहां लखनऊ के गोल सिटी स्थित एक होटल में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला अध्यक्षों की बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता इंडियन रूरल मेडिकोज सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 मिश्रा ने की। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता योगेश नरेंद्र जायसवाल ने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन के सभागार में आयोजित ऑल इंडिया बेसिक हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स संगठन की एक बैठक में इस निर्णय पर मोहर लगेगी और उसी के अनुरूप कार्य होगा।
श्री जायसवाल ने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में चिकित्सा मित्र जाति, धर्म , वर्ग, संप्रदाय तथा भाषा से अलग हटकर भाजपा के विरोध में न केवल वोट करेंगे बल्कि वोटरों को मोटिवेट भी करेंगे ताकि मतदाता स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार तथा धार्मिक कट्टरता के विरुद्ध एकजुट होकर प्रभावित लड़ाई लड़े।
श्री जायसवाल ने बताया कि इंडियन रूरल मेडिकोज सोसाइटी के उत्तर प्रदेश में करीब 20 लाख सदस्य हैं जिनकी प्रमुख मांग है कि अनुभव के आधार पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने वालों को बगैर कोई वेतन या मानदेय दिए चिकित्सा मित्र घोषित किया जाए और प्राथमिक उपचार करने का अधिकार भी दिया जाए। समिति ने अपने बीसवे वार्षिक सम्मेलन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने का समय मांगा है। जिसमें पूरे देश से करीब बीस हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *