कोंच कोतवाल होगे निगवेन्द्र प्रताप सिंह

Blog

 सनत कुमार  बुधौलिया

बृजेश बहादुर सिंह को पुलिस लाइन भेजा, एसपी ने किया निरीक्षक स्तर पर फेरबदल

उरई,जालौन। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने निरीक्षक स्तर पर फेरबदल किया है। इसके तहत कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
वहीं अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह को कोंच कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसपी की ओर से जारी आदेश में दोनों निरीक्षकों के स्थानांतरण की जानकारी दी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह बदलाव कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *