भारत विकास परिषद की छत्रसाल शाखा ने 26वां वाटर कूलर स्थापित कराया, 

Blog

 

 ब्रजेश उदैनियाँ   की रिपोर्ट

जालौन। छत्रसाल शाखा जालौन द्वारा जनहित में वाटर कूलर स्थापित कराने की मुहिम के तहत गुरुवार को सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान जी की कुटिया पर 26वां वाटर कूलर स्थापित कराया गया। वाटर कूलर का लोकार्पण घना राम इन्फ्रा के एमडी बिशन सिंह ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त सचिव अजय इटोरिया, प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल चंदैया, राजेश निगोटिया, राजेश त्रिवेदी, ब्रजेश सिंघल, शाखाध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेयी, सचिव दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, डॉ. वेद शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह, बालजी गुर्जर, कैलाश पाटकर, विद्युत विभाग के एसडीओ झा सहित शाखा के 20-25 सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि बिशन सिंह ने बाजार के बीच स्थापित किए गए वाटर कूलर की सराहना करते हुए कहा कि इससे राहगीरों और आम लोगों को भीषण गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्रसाल शाखा इसी प्रकार जनहित के कार्यों को आगे भी जारी रखेगी।
वहीं, सेवानिवृत्त एक्सईएन राजेश त्रिवेदी ने बताया कि इस मंदिर परिसर में पहले एक कुआं हुआ करता था, जो कालांतर में समाप्त हो गया। अब वाटर कूलर की स्थापना से एक बार फिर यहां लोगों को शीतल जल उपलब्ध होगा और इतिहास दोहराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *