उरई में विद्यार्थियों का शांतिपूर्ण धरना, सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Blog

 

राघवेन्द्र शर्मा  की रिपोर्ट
उरई, जालौन।
उरई में विद्यार्थियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर गांधी चबूतरा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा सुधार से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक के समर्थन में नारे लगाए।
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। छात्रों का कहना था कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।
धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *