रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण बना रूट परिवर्तन की वजह, दोपहिया को छोड़ रेलवे ओवरब्रिज से अन्य वाहनों की आवाजाही बंद

  शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव-
शहर में अगर आप दुर्ग, खैरागढ़ या नागपुर की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रास्ता जरूर तय कर लें। स्टेशन पारा रेलवे अंडरब्रिज में निर्माण कार्य के चलते यातायात का पूरा गणित बदल गया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेंद्र यादव के आदेश के परिपालन में स्टेशन पारा रेलवे अंडरब्रिज (लेवल क्रॉसिंग नंबर 460) पर बॉक्स पुशिंग का काम जारी है। 1 नवंबर से शुरू हुआ यह कार्य 30 दिसंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। निर्माण के दौरान रेलवे ओवरब्रिज से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की आवाजाही आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगी।

➡️ दुर्ग से खैरागढ़: टेडेसरा-सोमनी-नवागांव-कलडबरी-तिलई होते हुए ठेलकाडीह।
➡️ नागपुर से खैरागढ़ (भारी वाहन): इंदामरा-सुकुलदैहान-ठेलकाडीह।
➡️ राजनांदगांव से खैरागढ़ (छोटे चारपहिया): अंबेडकर चौक-ममतानगर-मोतीपुर अंडरब्रिज-नया ढाबा चौराहा-तिलई।
➡️ खैरागढ़ से राजनांदगांव: देशमुख होटल चौक-नया ढाबा-मोतीपुर अंडरब्रिज-अंबेडकर चौक।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने, निर्माण स्थल से दूर रहने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वाहन चालक जल्दबाजी से बचें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
*एक बदलाव रास्तों में है, लेकिन जिम्मेदारी हर वाहन चालक की है। आपकी सावधानी ही सुरक्षित सफर की सबसे बड़ी गारंटी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *