अभिवादन एक्सप्रेस
सनत कुमार बुधौलिया
*कोंच(जालौन)*।जिले के पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस कर्मियों के तबादले किये है जिनमें कोंच कोतवाली की महत्वपूर्ण पुलिस चौकी भेंड़ में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का स्थानांतरण कस्बा जालौन की सबसे महत्वपूर्ण पुलिस जालौन चौकी में प्रभारी के पद पर किया है। सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कार्यकाल भी इस चौकी पर कम रहा है और वह कुछ माह पहले ही थाना डकोर से स्थानांतरित होकर आये थे वहीं कोंच कोतवाली की इस भेड़ पुलिस चौकी मे नये प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार तिवारी को नियुक्त किया है सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार तिवारी कस्बा जालौन की पुलिस चौकी में कार्यरत थे सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार तिवारी कोंच कोतवाली मे कुछ माह पूर्व तैनात रह चुके है। फिलहाल नये पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में मनीष कुमार तिवारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अच्छा बनाने के लिये कार्य करेंगे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।