राजनांदगांव। डोंगरगढ़ क्षेत्र के मूंदगांव में शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे के आसपास डीआई और बाइक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डीआई चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
डोंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक में सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे कि तेज रफ्तार में आ रही डीआई ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना इतना दर्दनाक था कि मृतकों का शव काफी वीभत्स हो गया। बाइक से टकराने के बाद डीआई भी कुछ दूर जाकर पलट गई और इस हादसे में सड़क के बीच क्षतिग्रस्त हो गई। मृत युवकों की शिनाख्ती अब तक नहीं हुई है।
