नाकोडा काम्पलेक्स में हुई चोरी के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Blog

 

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसौर टी.एस. बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरी. पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा दिनांक 07 – 08 जून 2026 की मध्य रात्रि मे नेहरु बस स्टेंड के पास स्थित नाकोडा काम्पलेक्स में हुई चोरी की घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08-06-26 को फरियादी पुनित पिता मथुरालाल गुप्ता उम्र 35 साल निवासी मयूर कोलोनी मंदसौर के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर रिपोर्ट किया की उसकी मोबाईल रिपेयरिंग व एसेसरीज की दुकान नाकोडा काम्पलेक्स जो की नेहरु बस स्टेंड के पास स्थित है। उक्त दुकान में दिनांक 07 -08 जुन 2026 की मध्य रात्री मे किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड कर शटर खोलकर सेक्शन के दरवाजे का कांच फोडकर दुकान से मोबाईल एवं नगदी रुपये एवं मोबाईल की एसेसरीज, स्मार्ट वांच, ईयरबर्ड चोरी कर लिये एवं काम्पलेक्स मे ही स्थित सतीश माहेश्वरी की दुकान से भी मोबाईल से संबधित सामान चोरी किया व पूजा बेल्ट की दुकान, बजरंग मोबाईल की दुकान, विहत मोबाईल की दुकान के भी ताले टुटना बताया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओ में अपराध क्रमांक 368/2026 धारा 331(4),305(1) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा एवं पुलिस कंट्रोल रुम के सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया, आरोपी के आने जाने के रुट को ट्रेक किया गया एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी मुखबीर तंत्र सक्रीय करके भी की गई ।
मुखबीर तंत्र एवं तकनिकी जानकारी के आधार पर उक्त घटना के आरोपी के सांवरिया सेठ मंदिर जिला चित्तोडगढ राजस्थान में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम भेजी जाकर आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोबाईल, एसेसरीज आदि सामग्री जप्त की गई। आरोपी द्वारा पूर्व मे भी नाबालिक अवस्था में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
आरोपी के नाम सुनिल पिता नरेन्द्र शर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुचडौद थाना अफलजपुर मंदसौर।
जप्त सामग्री एड्रायड मोबाईल संख्या 05 किमत 80 हजार रुपये व एक कीपेड मोबाईल 1500 रुपये, स्मार्ट वांच ,01 किमत 02 हजार रुपये व एक बेग व
कुल किमत जप्त सामग्री 83 हजार 500 रुपये।
सराहनीय कार्य निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिह राठोर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि शैलेन्द्र सिह कनेश, प्रआर 402 कमलेश सिंह भदौरिया, आर मुजफ्फर उद्दीन (सायबर सेल जिपुका), आर 463 हरिश राठौर, आर 236 भानुप्रताप सिहं, आर 861 नरेन्द्र सिंह, आर 376 भारत बैरागी, आर सुनिल किरार, आर सुरेश चौहान, आर 751 योगेश साहू, आर मनीष धौलपुरिया, आर 924 अरुण पंवार, मआर शायर गुर्जर, आर महेश चौहान (सीसीटीवी कंट्रोल रुम) की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *