जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने , शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*

Blog

विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार

उरई i  जनपद में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम के जरिए सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जोड़कर जनसुनवाई की। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *