मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–उज्जैन में चल रहे व्यापार मेले में कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरटीओ (RTO)शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए स्मृति नागरिक सहकारी बैंक ने भी कार खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए विशेष ऋण सुविधा शुरू की है। स्मृति नागरिक सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील पंजवानी ने बताया कि उज्जैन मेले में कार खरीदने वाले ग्राहकों को बैंक द्वारा ऑन रोड प्राइस का 100 प्रतिशत तक कार ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक न्यूनतम ब्याज दर, अधिकतम अवधि तथा कम प्रोसेसिंग फीस पर यह सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि जहां अन्य राष्ट्रीयकृत और निजी क्षेत्र के बैंक सावधि जमा पर लगभग 6 से 7 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं, वहीं स्मृति बैंक द्वारा अति वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर 8.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। इसी प्रकार बचत खातों पर भी बैंक अपने ग्राहकों को अधिकतम 7.50 प्रतिशत तक ब्याज उपलब्ध करा रहा है। स्मृति बैंक द्वारा फोन घुमाओ, पैसे बचाओ योजना भी शुरू की गई है। इस योजना के तहत इच्छुक ग्राहक बैंक के ऋण विभाग से सीधे फोन पर संपर्क कर ऋण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और न्यूनतम औपचारिकताएं पूरी कर ऋण ले सकते हैं। इसके लिए ग्राहक 9111345614 (रणजीत) और 9111345649 (वैभव) नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन ग्राहकों ने अन्य संस्थाओं से अधिक ब्याज दर पर ऋण लिया हुआ है, वे अपना ऋण स्मृति बैंक में कम ब्याज दर पर टेकओवर भी करवा सकते हैं। स्मृति बैंक प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले आमजन और बैंक ग्राहकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही बैंक के स्टाफ और सेल्स एग्जीक्यूटिव को भी इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
