शिव शर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगांव। दिव्यांग बहुउद्देशीय कल्याण संगठन की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 दिसंबर ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांग बहुउद्देशीय कल्याण संगठन के बैनर तले विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला राजनांदगांव के दिव्यांग भाई–बहनों को सहायक उपकरण वितरण किया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक वैशाली मरड़वार से संगठन के प्रतिनिधियों ने चर्चा की, जिसमें उन्होंने पूर्ण सहमति प्रदान की।
संगठन ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस पर होने वाला यह कार्यक्रम जिले के दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत उपयोगी और सहयोगात्मक रहेगा। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी जिम्मेदारियाँ भी तय कीं।
इस मौके पदाधिकारी व सदस्य गण लक्ष्मी साहू अध्यक्ष, सचिव नरेद देवादास,मिडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू,ताराचंद,भोज साहू, पुरुषोत्तम साहू,सोहन साहू उपस्थित थे।
