लगभग साढ़े 6 करोड़ की लागत से अलोना गांव के पास कटाव रोकने का काम शुरू, जून तक पूरा होगा प्रोजेक्ट*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

*बांदा: ।* बुंदेलखंड के किसानों और नदी किनारे बसे ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। हर साल केन नदी के रौद्र रूप और भू-कटाव की मार झेलने वाले पैलानी तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को अब बेघर नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बांदा में बाढ़ और कटान को जड़ से खत्म करने के लिए कमर कस ली है। शासन ने इसके लिए 6.94 करोड़ रुपये की लागत से बड़े कटाव निरोधक प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए मिशन मोड में काम शुरू करवा दिया है।

 

*अलोना व आसपास के गांवों को मिलेगी नई जिंदगी*

 

केन नदी की लहरों से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले पैलानी तहसील के अलोना व आसपास के गांवों में कटाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। सिंचाई एवं जल संसाधन (जल शक्ति विभाग) को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का जिम्मा सौंपा गया है। योगी सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि मानसून आने से पहले यानी जून माह तक यह प्रोजेक्ट हर हाल में पूरा कर लिया जाए ताकि इस बार की बारिश में ग्रामीणों को पुरानी मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

 

*किसानों के लिए सुरक्षा कवच बनी योगी सरकार*

 

बरसात के दिनों में केन नदी न केवल गांवों को डुबोती थी। बल्कि किसानों की उपजाऊ भूमि को भी अपने साथ बहा ले जाती थी। अब इस प्रोजेक्ट के जरिए बोल्डर और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर नदी की धारा को नियंत्रित किया जाएगा। पैलानी तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए इसे योगी सरकार का एक बड़ा सुरक्षा तोहफा माना जा रहा है।

 

*ग्रामीणों में उत्साह, सरकार के काम की सराहना*

 

पैलानी क्षेत्र के निवासियों ने सरकार के इस त्वरित कदम पर खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से वे कटान की समस्या से परेशान थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। जल शक्ति विभाग की टीमें जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने की जुगत में लगी हुई हैं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *