वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव । वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के जिला सहकारिता प्रकोष्ठ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृष्णा तिवारी के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कृष्णा तिवारी अपनी नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *