संत तुलसी ओल्ड ब्रांच में पीजी,एलकेजी,यूकेजी छात्र छात्राओं का हुआ परीक्षा परिणाम व अकपत्र वितरण*

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा l    इन्दिरानगर (बाँदा), स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल ओल्ड बिल्डिंग में पी० जी० एल० के० जी० व यू० के० जी० छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम व अकपत्र का वितरण बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् वार्षिक मूल्यांकन में समस्त कक्षओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय के संस्थापक श्री संतकुमार गुप्ता जी, निर्देशक श्री जगनायक यादव जी, प्रबंधक श्री अमित कुमार गुप्ता, श्रीमती दीपिका गुप्ता व श्रीमती सौदामनी गुप्ता द्वारा ट्रॉफी व मेडल से अलंकृत किया गया व उनके अभिभावकों को वित्तालय की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। सत्र के दौरान शत् प्रतिशत उपस्थिति, पूर्ण अनुशासित व सुन्दर लिखावट के लिए छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने अपनी प्रतिक्रिया में विद्यालय प्रबंधन विद्यालयीन गतिविधियों और छात्र छात्राओं के शैक्षणिक प्रगति संतोषजनक होने पर प्रसन्नता व्यवत की गयी।

अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रीना ओमर जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। वंदे मातरम् के साथ सभा का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *