सहाना बेगम एआईएमआईएम पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष बनी

राजनीति

 

संदीप मिश्रा

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली शहर निवासी एडवोकेट सहाना बेगम को एआईएमआईएम पार्टी का महिला जिला अध्यक्ष  बनाया गया है। सहाना  के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर  खुशी  मनाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उक्त आशय का पत्र जारी किया है।  प्रदेश अध्यक्ष ने  बताया कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने की क्षमता एवं अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने  का प्रतीक उद्देश्य है। अध्यक्ष सहाना बेगम ने कहा है जिले में लोगों के घर घर जाकर महिलाओं की समस्या को सुनकर उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास करुंगी उन्होंने कहा कि आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के मिशन को आगे बढ़ाने का काम करुंगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महताब खान, जिला उपाध्यक्ष इरफान मंसूरी, जिला सचिव सैय्यद चांद, संगठन मंत्री रहमान जेडी, सचिव अकरम कुरैशी, यूथ जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद घोसी, रूबी बानो, जरीन फातिमा, आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *