कांकेर। माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की लोहा गिट्टी से भरी एक गाड़ी को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि वाहन बिना किसी वैध दस्तावेज़ के खनिज सामग्री का परिवहन कर रहा था।*
विभागीय अधिकारियों ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, गाड़ी मालिक की भी जांच की जा रही है।
