नीरज कुमार के साथ हरिश्चंद्र तिवारी लौना~~~~~~~
जालौन। आज श्री राम मन्दिर आंदोलन के अग्रदूत, सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रतीक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, “पद्म विभूषण” श्रद्धेय कल्याण सिंह “बाबूजी” की जन्मजयंती ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन के द्वारा सभी लोगों को मिष्ठान खिलाकर मनाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन ने कहा कि बाबूजी का राष्ट्र एवं भगवान श्री राम जी के प्रति समर्पित जीवन हम सभी को राष्ट्र सेवा एवं धर्मसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।