अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा।।युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर मेरा युवा भारत बांदा के जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय के तत्वाधान में विकसित भारत युवा संवाद संविधान दिवस का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज बांदा में किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मती पूनम गुप्ता प्रधानाचार्य एवं जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय ने भारतरत्न भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित अतिथियों और युवतियों ने संविधान निर्माता अंबेडकर जी के जय घोष के साथ युवा संवाद का शुभारंभ हुआ जिसमें क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रथम छः प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत कार्यालय बांदा द्वारा प्रमाण पत्र, शील्ड ,मेडल देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में उपस्थित यूथ आइकन सुश्री अदिति मिश्रा ने कहा हमारी युवा शक्ति ही ‘विकसित भारत @ 2047’ की असली नींव है। जब हम ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, डिजिटल दुनिया में जिम्मेदारी से व्यवहार करते हैं, नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में जुटते हैं और हर नागरिक का सम्मान करते हैं—तभी हम सही मायनों में संविधान को जीते हैं।
आइए, आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम संविधान के मूल्यों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि अपने दैनिक जीवन और कार्यों से एक सशक्त, नशा मुक्त समावेशी और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम के अंत में श्री श्रेयांश राय जी ने सभी अतिथियों एवं यूथ आइकन का शॉल देकर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन कर रहे मानसिंह कार्यालय सहायक ने सभी के साथ संविधान उद्देशिका उद्यबोधन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।
कार्यक्रम में रवि सहायक लेखाकार , माय भारत स्वयंसेवक हर्ष नामदेव , रेखा भटनागर प्रवक्ता , अंजना सहायक अध्यापक, कंचन गुप्ता प्रवक्ता इत्यादि सम्मानित जन उपस्थित रहे ।