जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मनाली चन्द्रा ने सभी बैंक प्रबन्धकों के साथ बैठक

       सनत कुमार बुधौलिया   //     विनोद  मिश्रा

उरई ।
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 दिसम्बर 2026 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु विगत माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में जिला दीवानी न्यायालय सभागार में समस्त बैंक प्रबन्धकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मनाली चन्द्रा ने सभी बैंक प्रबन्धकों से कहा कि बकाया ऋण के ऐसे मामले जिनमें सुलह-समझौते की सम्भावना हो किन्तु वह पूर्व की लोकअदालतों में नियत न किये गये हो, को प्राथमिकता के आधार पर आगामी राष्ट्रीय लोकअदालत हेतु चिन्हित किया जाना चाहिये। ऐसे चिन्हित मामलों की सूची और उनके दावे/वादपत्र तत्काल तैयार कराकर अतिशीघ्र अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में दाखिल किया जाये।
उन्होंने बैंक प्रबन्धकों को निर्देषित किया गया कि इस लोक अदालत हेतु बैंकों के बकाया ऋण/एन०पी०ए० से सम्बन्धित मामले प्री-लिटिगेशन केस के रूप में चिन्हित किये जा रहे हैं, जिनमें कम से कम दो बार नोटिस भेजे जाये तथा नोटिसों के प्रेषण के साथ राष्ट्रीय लोकअदालत के प्रचार-प्रसार हेतु पैम्फलेट्स का भी वितरण किया जाये।
आज सम्पन्न बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक श्री अनुराग सक्सेना, भारतीय स्टेट बैंक से श्री सुजीत सिंह, यू०पी०ग्रामीण बैंक से श्री कृष्णकान्त विजदुवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *