सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, नियमों की अनदेखी करने वाले ऑटो, टेंपो व टैक्सी चालकों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई,

 

विनोद मिश्रा की रिपोर्ट

उरई (जालौन)।सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपद में संचालित सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज पखवाड़े के ग्यारहवें दिन परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने ऑटो, टेंपो एवं टैक्सी वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो, टेंपो एवं टैक्सी सहित कुल 26 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अन्य यातायात एवं परिवहन संबंधी नियमों के उल्लंघन पर भी वाहनों के चालान किए गए। प्रवर्तन अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने से बचें। विशेष रूप से ऑटो, टेंपो एवं टैक्सी चालक निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें और सड़क पर अनावश्यक अवरोध उत्पन्न न करें। विभाग ने आमजन एवं वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझते हुए नियमों का पालन करने का आह्वान किया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ ही जनपद में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *