अभिवादन एक्सप्रेस
सनत कुमार बुधौलिया
उरई ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मा० जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज दीवानी न्यायालय स्थित सभागार में संविधान दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह सहित समस्त न्यायाधिकारीगण व कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के आदर्शों व मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है, तथा इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।