*अंतर-क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट URJA में क्षेत्रीय कार्यालय बांदा की शानदार जीत

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अंतर-क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट URJA (Super Knockout) में क्षेत्रीय कार्यालय बांदा की टीम ने क्षेत्रीय कार्यालय फर्रुखाबाद को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फर्रुखाबाद की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाए। बांदा की ओर से अतुल कुमार शर्मा ने 13 रन देकर 2 विकेट, राज कुमार मीना ने 2 विकेट तथा शिवांकर सोनकर ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांदा की टीम ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन बनाकर जीत दर्ज की। राज कुमार मीना (32 रन), यादव मधुराज (28 रन) एवं शिवांकर सोनकर (20 रन)* ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टीम के कप्तान श्री कुलदीप साहू, वरिष्ठ प्रबंधक, के नेतृत्व में बांदा टीम ने शानदार खेल एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैच में उत्कृष्ट हरफनमौला प्रदर्शन के लिए राज कुमार मीना (शाखा ओरन) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस जीत पर क्षेत्रीय कार्यालय बांदा की टीम को बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *