संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्क पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन उरई में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ*

      अभिवादन एक्सप्रेस

विनोद मिश्रा की रिपोर्ट

उरई (जालौन)।। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन उरई में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईशान सोनी द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार सुनिश्चित करता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने तथा आमजन में सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *