*आरव मिश्रा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन*

 

         अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के होनहार छात्र आरव मिश्रा ने सीबीएसई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में आरव ने अंडर-14 आयु वर्ग के 61 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग (+61 किग्रा) में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए लगातार 11 मुकाबलों में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आरव की इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उसका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की आगामी प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जिसका आयोजन लुधियाना, पंजाब में किया जाएगा। यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और नियमित अभ्यास का प्रतिफल है।

आरव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अंकित कुशवाहा, डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाहा, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय आरव के कोच श्री तौफीक के कुशल मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण एवं निरंतर प्रोत्साहन को भी दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि आरव आगामी एसजीएफआई प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाएगा। उसकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *