सनत कुमार बुधौलिया
उरई ।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन कार्यालय के सभागार में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, बस, ट्रक एवं टैक्सी चालकों के संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन के समस्त प्रपत्र अद्यतन रखने तथा क्षमता से अधिक सवारी एवं माल का परिवहन न करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
आगामी शीत ऋतु में कोहरे के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने हेतु निर्देशित एवं जागरूक किया गया, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में वाहन दूर से दिखाई दे सकें तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
बैठक में उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों/वाहन चालकों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे अपने संगठन से जुड़े सभी वाहन चालकों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही अपने स्तर से भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करेंगे।
अधिकारियों द्वारा सभी वाहन चालक संगठनों से अपील की गई कि वे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
बैठक में राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जालौन, शालिगराम पाण्डेय-बरिष्ठ पत्रकार एवं बस आपरेटर, मनोज गुर्जर-बस आपरेटर यूनियन उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार पाण्डेय-अध्यक्ष ऑटो यूनियन, रवि वर्मा-अध्यक्ष ई रिक्शा यूनियन, हम्माद अहमद (शानू)-ट्रक यूनियन, संतोष कुमार गुप्ता-बस आपरेटर, गजेन्द्र गुर्जर-बस आपरेटर, सोनू बंगरा-बस आपरेटर, रामकुमार-बस आपरेटर, राजेश दिबौलिया-बस आपरेटर, अब्दुल अलीम खान-सामाजिक कार्यकर्ता, अजय कुमार-बस आपरेटर एवम् प्रवर्तन पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।