जिला स्तरीय चैलेन्ज ट्रैक का किया गया आयोजन

           अभिवादन एक्सप्रेस

उरई ।
मुख्य विकास अधिकारी के०के०सिंह की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन में युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल, जालौन द्वारा मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के समन्वय से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के अंतर्गत जिला स्तरीय चैलेन्ज ट्रैक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत यह तृतीय चरण की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता थी, द्वितीय चरण की निबंध प्रतियोगिता में सफल होकर चयनित प्रतिभागियों ने जनपद स्तरीय PPT ROUND मे प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की थीम ‘जनसांख्यिकीय लाभांश एवं मानव पूंजी विकास (Demographic Dividend and Human Capital Development) था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपनी प्रस्तुतीकरण क्षमता, विचारों, तार्किक दृष्टिकोण एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका से संबंधित अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानवी सिह, द्वितीय स्थान विवयांश सिंह तथा तृतीय स्थान प्रतीक्षा दिवाकर ने प्राप्त किया।
जिला क्रीडाधिकारी जालौन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, ज्यूरी / निर्णायक मंडल के सदस्य, व्यायाम प्रशिक्षक एवम समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। जनपद स्तरीय पी०पी०टी० राउंड मे विजयी प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने प्रतिभाग करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *