वात्सल्यधाम में हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम, वृद्धजनों के साथ अतिथियों ने खेला शतरंज

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मंदसौर के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी मंदसौर द्वारा संचालित वृद्धाश्रम वात्सल्यधाम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ आत्मीयता एवं अपनत्व का भाव साझा करना तथा समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री विजय सुराणा, महेश जुनवाल, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सुनील जैन महाबली, मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, सांसद प्रतिनिधि राजेश नामदेव तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी नाहर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। वृद्धजनों ने भजन प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल आनंदमय हो गया। इस दौरान अतिथियों ने वृद्धजनों के साथ शतरंज भी खेला और उनके साथ हंसी-खुशी के पल साझा किए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट, नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के दिनेश सोलंकी सहित परिषद के परामर्शदाता उपस्थित रहे। सामाजिक कार्यकर्ता करन परिहार, बंसीलाल राठौर, केसरीमल जटिया, ईश्वर चंदेल तथा मेंटर्स रूपदेव सिंह सिसोदिया, रघुवीर सिंह राठौर, अनिल सुमन, संदीप शर्मा, सोना सोलंकी सहित वृद्धाश्रम कि प्रियंका राजोरा एवं कृश्णा बैरागी व अनेक वरिष्ठजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। यह जानकारी दिनेश सोंलकी ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *