बांदा में झांसी-मिर्जापुर NH-76 से परमपुरवा संपर्क मार्ग का तेजी से हो रहा चौड़ीकरण* *सीएम योगी के निर्देशों पर PWD विभाग करा रहा निर्माण

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*बांदा: ।    * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक नीतियों के चलते बुंदेलखंड का बुनियादी ढांचा तेजी से बदल रहा है। इसी कड़ी में बांदा जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। जिले के महत्वपूर्ण झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-76 (NH-76) से परमपुरवा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग इस प्रोजेक्ट को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है।

*7 किलोमीटर लंबे मार्ग का हो रहा कायाकल्प*

यह पूरा प्रोजेक्ट करीब 7 किलोमीटर लंबा है जो दुरेड़ी, इटवा और लोहरा जैसे ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से बांदा के सैकड़ों गांवों की तस्वीर बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बेहद महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण पर 20 करोड़ 56 लाख रुपए की भारी-भरकम लागत आ रही है। इस बजट से सड़क को न सिर्फ चौड़ा किया जा रहा है। बल्कि इसे आधुनिक तकनीक से मजबूत और चमचमाता हुआ बनाया जा रहा है।

*40 फीसदी काम पूरा, जनवरी 2027 की डेडलाइन*

चालू वर्ष में 14 जनवरी से शुरू हुए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ने महज कुछ महीनों में ही रफ्तार पकड़ ली है। अब तक इस परियोजना का करीब 40 फीसदी काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। शासन और प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि काम की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही जनता को समर्पित कर दिया जाए। विभाग ने इसके लिए 13 जनवरी 2027 की अंतिम समय सीमा तय की है। जिसे हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

*सफर होगा आसान, ग्रामीणों में भारी उत्साह*

इस सड़क के चौड़ीकरण से जहां एक ओर राहगीरों और वाहन चालकों का सफर बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएगा वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नए पंख मिलेंगे। गड्ढामुक्त और चौड़ी सड़कों के इस जाल से स्थानीय किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी। कहा जाए तो योगी सरकार में बुनियादी ढांचे में हो रहा यह ऐतिहासिक सुधार बांदा को विकास के एक नए शिखर पर ले जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *