*02 अक्टूबर, 2025 में गांधी जयन्ती के अवसर पर “कॉस कन्ट्री रेस का आयोजन*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा   । खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी बाँदा के तत्वाधान जिला खेल कार्यालय बाँदा के तत्वाधान में  गांधी जयन्ती के पावन पर्व पर कॉस कन्ट्री रेस (पैदल चाल) का आयोजन कृषि विश्व विद्यालय चौराहा (मवई) से तिन्दवारी रोड बाई पास पर बालको की 4 कि०मी० एवं बालिकाओ की 2 कि०मी० रेस का आयोजन किया गया है। कास कन्ट्री रेस का शुभारम्भ श्री रोशन लाल सरोज सब इन्सपेक्टर चौकी प्रभारी खाईपार नगर कोतवाली बाँदा एवं श्रीमती कल्पना कमल उप कीडाधिकारी, बाँदा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया जिसमे बालक वर्ग में श्री जगनायक यादव आदर्श बजरंग इन्टर कालेज, बाँदा प्रथम स्थान, श्री दिव्यांशु परिहार, जे०ए०एस० इन्टर कालेज, बाँदा द्वितीय, श्री अदित्य गुर्जर बी०यू०ए०डी० कालेज, बाँदा तृतीय स्थान पर, श्री इरशाद खान आदर्श बजरंग इण्टर कालेज, स्टेडियम बाँदा चतुर्थ स्थान, श्री मोनू आदर्श बजरंग इण्टर कालेज, बाँदा पाँचवे स्थान पर, श्री अकिंत राजपूत पं० जे०एन० महाविधालय, बाँदा छठवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग मे कुमारी कंचन पटेल कैप्टन बद्री प्रसाद इ०का० बाँदा प्रथम, कुमारी सोनी जय भारती इ०का०, बाँदा, द्वितीय, कु० पूजा जय भारती इ०का० बाँदा तृतीय, कु० मनोरमा यादव राजकीय बालिका इन्टर कालेज, बाँदा चौथा स्थान पर कुमारी कोमल यू०पी०एस० नरायनपुर पंचम, एवं कु० प्रमिला स्टेडियम बाँदा छठवे स्थान पर रही। बालक वर्ग में कुल 42 खिलाडी एवं बालिका वर्ग में कुल 28 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, निर्णायक का कार्य सुश्री फरजाना श्री अभिषेक कुमार वालीबाल प्रशिक्षक, श्री भानु प्रताप बैडमिन्टन प्रशिक्षक, श्री पवन निषाद शूटिंग प्रशिक्षक बाँदा श्री ज्ञान चन्द्र यादव खेल प्रशिक्षक, कैप्टन बद्री प्रसाद इ०का० खप्टिहा बाँदा श्रीमती पुष्पा मैडम व्यायाम शिक्षिका तथा द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री वैभव राज कनिष्ठ सहायक, तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अन्त में मुख्य अतिथि श्री रोशन लाल सरोज सब इन्सपेक्टर, चौकी प्रभारी बाँदा के कर कमलो से विजयी खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किया गया। तथा अन्त में श्रीमती कल्पना कमल, उप कीडाधिकारी, बाँदा ने मुख्य अतिथि एवं आये हुये सभी खेल अध्यापक/अध्यापिकाओं, खिलाडियों, मेडिकल टीम, पुलिस टीम, एवं यातायात पुलिस टीम को रेस के सफल आयोजन हेतु सहयोग प्रदान करने के लिये आभार व्यक्त किया गया ।

जिला कीडाधिकारी, जिला खेल कार्यालय, “लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, बाँदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *