सुवासरा पुलिस की नकली घी व दुध की फेक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही

 

–

सुवासरा /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मिलावटखोरो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक मन्दसौर विनोद कुमार मीना को उनके विश्वसनीय मूखबिर ने सूचना दी कि ग्राम खेजडिया भुप मे पीरूसिंह पिता रामसिंह सौंधिया राजपुत व रामसिंह पिता तेजसिंह सौंधिया राजपुत दोनो के द्वारा अपने घर मे नकली दुध व नकली घी बनाने की फेक्ट्री डाल रखी है तथा कई मात्रा मे ये दोनो नकली दुध व नकली घी की हेराफेरी कर अवैध रुप से लाभ कमा रहे है जो उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा , अअपु सीतामऊ दिनेश प्रजापति , अअपु गरोठ विजय कुमार यादव के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी डी बीरा को कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत करने पर पीरूसिंह व रामसिंह के घर दबीश दी गई जो पीरूसिंह व रामसिंह दोनो मौके से फरार हो गये तथा इनके घर से 85 कट्टे मिल्क पाऊडर whey premeate powder के जिसका उपयोग नकली दुध व दुध मे फेट बढ़ाने हेतु किया जाता है जप्त किये गये साथ ही 7 पाँम आईल के टीन के पैक डिब्बे (15 लीटर वाले), 120 खाली टीन के डिब्बे , 200 लीटर के खाली ड्रम 4 , 2 फिल्टर मिक्सर इलेक्ट्रानिक मशीन , गैस भट्टी 2 , 2 गैस की टंकी इण्डेन कम्पनी की , 6 यूरिया के कट्टे भरे हुऐ , 2 स्टील की कोठी , एक पाँम आईल की जरी केन , बना हुआ नकली घी, छोटा इलेक्ट्रानिक तौल काँटा , 1 मोटर पम्प आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 272,274,275 बीएनएस 2023 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।
सराहनीय कार्य मे निरीक्षक बी डी बीरा थाना प्रभारी सुवासरा, उनि गेन्दाल पलासिया , उनि केरुसिंह रावत व पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *