बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। ग्राम बिरिया खुर्द निवासी पूजा ने कोतबाली मे तहरीर देते हुये आरोप लगाते हुये बताया कि महेन्द्र पुत्र राजकुमार, निवासी अज्ञात द्वारा उसके पति एवं बच्चे के साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी ने उसके पति व बच्चे के साथ रविवार को मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।