कदौरा में 21 वां प्रजापति कन्या सामूहिक विवाह संपन्न

Blog

 

 

राघवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। कदौरा क्षेत्र में सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग का अनुपम उदाहरण पेश करते हुए शुक्रवार को लक्ष्मी गेस्ट हाउस, पंडौरा-चतेला रोड कदौरा में 21वें प्रजापति कन्या सामूहिक विवाह महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 13 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजू प्रजापति, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अयोध्या प्रजापति, कालूराम प्रजापति, राहुल राय प्रजापति, लालता प्रसाद प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, हरि भाई प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, कैलाश प्रजापति, राममिलन प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति व सागर प्रजापति मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

समिति की ओर से प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप चांदी की तोड़िया, सोने का नाक का फूल, मंगलसूत्र, चांदी की बिछिया, अलमारी, एलईडी टीवी, कूलर, बेड, कुर्सी, फ्रिज, गैस सिलेंडर, प्रेस, सिलाई मशीन, कुकर सहित अन्य गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। मुख्य अतिथि अंजू प्रजापति ने कहा कि बसंत पंचमी जैसे पावन पर्व पर सामूहिक विवाह का आयोजन सामाजिक एकता और आर्थिक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। आप ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल फिजूलखर्ची पर रोक लगती है, बल्कि बेटियों को सम्मानजनक जीवन की मजबूत शुरुआत भी मिलती है। आप ने नवविवाहित जोड़ों के सुखी, समृद्ध और संस्कारयुक्त दांपत्य जीवन की कामना की। राहुल राय प्रजापति ने कहा कि आप जैसे सामूहिक विवाह आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आप ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। जिलाध्यक्ष छेदालाल प्रजापति ने कहा कि सामूहिक विवाह महायज्ञ समाज में समरसता, सादगी और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है। आप ने कहा कि ऐसे आयोजन गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सहारा हैं। कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार प्रजापति रहे। अध्यक्षता छेदालाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष प्रजापति आदर्श प्रजापति सभा ने की। सह संयोजक रविंद्र कुमार प्रजापति (कदौरा) रहे। संरक्षक अनिल कुमार प्रजापति, संतोष प्रजापति दद्दा, कार्यक्रम परिवेक्षक ज्ञा प्रसाद प्रजापति, महिला विंग जिलाध्यक्ष आशा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल प्रजापति (औरैखी) व सुनील प्रजापति (कालपी) ने किया। कीर्तन मंडली बंगरा के दिनेश प्रजापति ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य विकल प्रजापति, केदारनाथ प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, अशोक प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष कालपी अरविंद यादव, मिंटू प्रजापति, जगतराज प्रजापति, रजनीश प्रजापति, मूलचंद्र निरंजन, मनोज प्रजापति (माधौगढ़), महादेव प्रजापति, संतोषी प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *