पूर्व लोक अभियोजक कातिलाल राठौर को मिलेगा ‘मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड’ 4 अक्टूबर को भोपाल में होंगे सम्मानित

 

 

मंदसौर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)— नगर के वरिष्ठ एडवोकेट और पूर्व लोक अभियोजक साहू कांतिलाल राठौर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए ‘मध्यप्रदेश गौरव सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्ड वाइड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘भारत अवार्ड समारोह-2026’ का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक हॉल में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय समारोह की थीम ‘सम्मान प्रेरणा परिवर्तन’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की अद्वितीय प्रतिभाओं, निष्ठावान समाज सेवियों और विधिक जगत के दिग्गजों को एक मंच पर सम्मानित करना है। इसी गरिमामय कार्यक्रम में साहू कांतिलाल राठौर को उनके
अभूतपूर्व योगदान के लिए यह विशेष गौरव दिया जाएगा।
कानून और न्याय क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले साहू कांतिलाल राठौर न केवल एक कुशल और अनुभवी वकील हैं, बल्कि अपने निर्भीक, निष्पक्ष और सेवाभावी स्वभाव के लिए भी पूरे संभाग में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान न्याय व्यवस्था को सुदृढ बनाने और आम जनता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी अदम्य साहस और मानवीय संवेदना का अनुपम प्रमाण तब देखने को मिला था जब उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए 12 लोगों की जीवन रक्षा की थी। इस अदम्य वीरता और साहसिक कार्य के लिए उन्हें पूर्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार’ से भी नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *