*उभरती प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार बल्लेबाजी और जज्बा, ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट ट्रायल संपन्न*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।    उत्तर प्रदेश सरकार की खेल प्रतिभा चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 24 एवं 25 सितंबर 2026 को डी.आर. पब्लिक स्कूल में अंडर-14 (बालक) एवं अंडर-17 (बालिका) वर्ग के ब्लॉक (जिला) स्तरीय क्रिकेट ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। ट्रायल का संचालन क्रिकेट कोच श्री राम मिलन गुप्ता की देखरेख में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

दो दिवसीय ट्रायल में डी.आर. पब्लिक स्कूल, भागवत प्रसाद विद्यालय, शिशु मंदिर, हीरा इस्लामिया, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री चंद्रमौली भारद्वाज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और टीम भावना का सशक्त आधार है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डी.आर. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री कुलदीप (सुनील) त्रिपाठी, श्री पीयूष द्विवेदी, स्कन्द भारद्वाज, श्री सुनील सक्सेना, श्री अजहर अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ट्रायल के समापन पर पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला, जिसने युवा खिलाड़ियों में आगे बढ़ने का नया उत्साह भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *