अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। श्रावण मास के चौथे और पावन सोमवार के अवसर पर बांदा की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर श्री बामदेवेश्वर मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन भाजपा नेता एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
प्रातः 09:00 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बांदा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सनातन धर्मप्रेमी भाइयों और बहनों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा बामदेवेश्वर नाथ जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन लगातार क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने एवं जनसेवा के कार्यों में समर्पित है। उन्होंने कहा, “बाबा बामदेवेश्वर की कृपा से आज का यह आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ। सेवा, समर्पण और हमारी सनातन संस्कृति ही हमारी पहचान है और आगे भी फाउंडेशन द्वारा ऐसे सामाजिक व धार्मिक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामकेश निषाद जी ( जलशक्ति राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ), श्री सुनील पटेल जी (अध्यक्ष जिला पंचायत बाँदा )श्री संतराम सिंह जी ( सदस्य जिला पंचायत बाँदा ), श्री वीर दीक्षित ( अध्यक्ष वामदेवश्वर मंदिर समिति ) श्री पुत्तन महाराज जी (मुख्य पुजारी )श्री आनंद बाजपेयी जी श्री विनीत राजे, श्री नीलेश सिंह जिला अध्यक्ष (विश्व हिन्दू महासंघ भारत )श्री धीर सिंह सेंगर श्री शौरभ मिश्रा श्री शशांक सिंह (जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा )श्री संतशरण अवस्थी, श्री प्रद्युम्न तिवारी श्री हिमांशु सिंह,श्री अनुदीप सिंह, श्री अमन जैन श्री दीपक सिंह दीपू श्री शिवम् परमार, श्री कार्तिक निगम, श्री अतुल साहू श्री संदीप दुबे,श्री सुनील सोनी, श्री अंकित सोनी,श्री अरविन्द गुप्ता, श्री चन्द्रभान शुक्ला, श्री कुलदीप सिंह प्राशु , श्री अमित साहू,श्री अभिषेक सोनी, श्री अंकुर धुरिया, श्री अभिजीत श्रीवास्तव,श्री ओम श्रीवास्तव, श्री विवेक परमार , श्री गौतम श्रीवास्तव, श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव,श्री राजेंद्र यादव,श्री रजत राय, श्री हिमांशु साहू,श्री राहुल धुरिया,श्री देवांश सोनी, ओम नारायण सैनी सहित फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत तक पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण निरंतर चलता रहा