रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
बांदा–आज दिनांक 19.03.2026 को विकास खण्ड महुवा के ग्राम पंचायत देवरार में जल अर्पण 2026 का कार्यक्रम उo प्रo जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों में प्रद्युम्न कुमार सहायक अभियन्ता,अमित कुमार शुक्ला जूनियर इंजीनियर,सुशील सिंह राजपूत ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों द्वारा ग्राम देवरार पंचायत भवन के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामप्रधान तथा ग्रामवासियों का माल्यार्पण कर समारोह का कार्य प्रारम्भ कर जल अर्पण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान योजना के सहायक अभियंता प्रद्युम्न कुमार द्वारा खटान ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यों एवं जलअर्पण का विस्तृत विवरण एवं यमुना जल को शुद्ध एवं क्लोरीन युक्त कर ग्रामवासियो तक पहुँचाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया एवं टोटी के माध्यम से ही पेयजल उपयोग एवं जल संचयन हेतु जागरूक किया। इस कार्यक्रम में लोगों को जल के उचित प्रयोग व जल संरक्षण हेतु जल शपथ भी दिलायी गयी। जल निगम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ग्राम के समस्त घरों में 337 गृह जल संयोजन उपलब्ध कराकर पेयजलापूर्ति दैनिक रूप से संचालित होने के पश्चात् ग्राम प्रधान व ग्राम पेयजल समिति के सदस्यों द्वारा प्रमाणित भी किया गया एवं ग्राम पंचायत को अपने मार्गदर्शन में ग्राम में पेयजल संचालन, रखरखाव, जल संरक्षण हेतु अर्पित किया जाता है। उक्त कार्यो में कार्यदायी संस्था मैसर्स एल0 एंड टी0 द्वारा ट्रायल एंड रन उपरांत 10 वर्ष के अनुरक्षण एवं संचालन कार्यों में सहयोग प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में ग्रामप्रधानसुशील सिंह राजपूत द्वारा ग्राम में शुद्ध एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति हेतु जल जीवन मिशन के कार्यो में कार्यरत जल निगम तथा एल0 एंड टी0 के इंजीनियरों, आई0 एस0 ए0 यूनॉपोप्स, टीपीआई के विराट सिंह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
