*सौर उद्यमिता पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सूर्य सखियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित*

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सौर उद्यमिता पर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी सूर्य सखी दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी सूर्य सखी दीदीयों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक नागरिकों को जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग, बैंक एवं एनआरएलएम से अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लघु उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग तथा जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत चयनित 90 सूर्य सखियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर उद्यमिता पर 9 दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव में दिया गया। सखी संकुल संगठन सोमनी विक्रेता के रूप में पंजीकरण एलडब्ल्यू किया गया है। योजना के तहत सूर्य सखी दीदीयों द्वारा सोलर पैनल विक्रय और इंस्टालेशन का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *